क्या मंंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलान्तर्गत प्रखंड-वोखड़ा के ग्राम+पंचायत कुरहर वार्ड नं0-3 दलका पुल के निकट 40 घर अनुसूचित जाति मुशहर समाज के लोग बसे हुये है; जहाँ कोई सार्वजनिक बैठका (शेड) नहीं है, जिसके कारण उक्त समुदाय के लोगों को सार्वजनिक रूप से उठने बैठने में काफी कठिनाई होती है जबकि वहाॅ बिहार सरकार की जमीन खेसरा नं0-2284 खाता नं0-301 रकबा 55डी0 मौजूद है; 3. यदि हाँ, तो सरकार वहाॅ बसे लोगों के लिये अनुसूचित जाति बैठका (शेड) निर्माण कराने का विचार रखती है, हाॅ तो कबतक नहीं तो क्यों?