क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कीः-1.क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अन्तर्गत प्रखण्ड बाजपट्टी के ग्राम - मधुरापुर गोट, वार्ड न0-6,7,8,9,10 में नल जल का पानी सप्लाई,ग्राम-मधुरापुर वार्ड न0-12 मंडल टोला में लगे पानी टंकी से किया जाता है, परंतु पानी की सप्लाई विगत छः माह से बंद है, जिसके कारण उक्त वार्ड के लोगों को पीने के पानी के लिए काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, यदि हाँतो सरकार इस कठिनाई को दूर करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नही,तो क्यों ?