दिनांक- 29.01.2025 को सीतामढ़ी संस्करण समाचार पत्र में छपी खबर ‘’3.22 लाख बच्चों का अपार आईडी बनाने का काम पेंडिग'' शीर्षक को ध्यान में रखते हुए, क्या मंत्री, शिक्षा विभाग बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अन्तर्गत कुल 2916 सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा पहली से 12 वी तक अध्ययनरत 6,09,953 बच्चों का आपार आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें अबतक मात्र 2,83,966 बच्चों का ही आपार आईडी जेनरेट किया गया है, यदि हॉ तो सरकार 3,22,755 शेष बच्चों का कबतक अपार आई डी जेनरेट कराने का विचार रखती है नहीं तो क्यों ?