क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि महिषी विधान सभा क्षेत्र के प्रखंड सत्तर कटैया एवं नवहट्टा में कोई भी डिग्री कॉलेज नहीं है, जिसके कारण उक्त क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या औसतन काफी कम है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त क्षेत्र के छात्र -छात्राएं गरीबी एवं हर साल आने वाले बाढ के कारण सहरसा, मधेपुरा जाकर स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने का विचार रखती है , हाँ तो कबतक; नहीं तो क्यों ?