स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक-16.09.2024 को प्रकाशित “बिहार के न्यायालयों में 17.27 लाख मामले लंबित” शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में पुलिस द्वारा भगोड़े अपराधियों को नहीं पकड़ना एवं दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने तथा गवाहों को सुरक्षा नहीं देने एवं कोर्ट में उनकी उपस्थिति नहीं होने के कारण राज्य में 17.27 लाख से अधिक मामले लंबित है;2. क्या यह बात सही है कि लम्बित मुकदमों के कारण अपराधियों के मंसूबो को मजबूती मिल रही है एवं राज्य में आपराधिक घटनाए बढ़ रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार कार्य में शिथिलता बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?