Back to Legislative Questions Repository
Q.No 151Starred Question Listed

व्यापारियों से स्टेशनरी किट खरीदने के संबंध में

श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह (194) (आरा) शिक्षा 04 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 30.12.2024 को प्रकाशित राज्य के दस हजार कॉपी-स्टेशनरी कारोबारियों की हालत खराब शीर्षक ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में कक्षा 1 से 12 तक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मुफ्त में कॉपी, पेन, पेंसिल, रबड़ सहित कई स्टेशनरी ‘मुफ्त कीट योजना’ के तहत दी जानी वाली कीट की खरीदारी राज्य के बाहर के कारोबारियों से की गयी है;2. क्या यह बात सही है कि इस उपेक्षा के कारण राज्य के इस क्षेत्र के लगभग दस हजार कॉपी स्टेशनरी उद्यमियों  व व्यवसायियों का कारोबार ठप हो गया है तथा राज्य के तीन पेपर मील बंद होने के कगार पर भी हैं ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुफ्त कीट योजना के तहत राज्य के कारोबारियों से कॉपी सहित अन्य स्टेशनरी खरीद करने या उक्त स्टेशनरी कीट की राशि बच्चों के खातों  में  भुगतान करने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
04 मार्च, 2025
Member
श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह (194) (आरा)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Amrendra Pratap singh (194)
Amrendra Pratap singh (194)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Arrah-Bhojpur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
20 Jul 1947