हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 29.08.2024 को प्रकाशित ’’एक किलो कम अनाज, सबको पता है यह राज’’ शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में ग्रामीण क्षेत्र सहित राजधानी के जन वितरण प्रणाली की दुकानों में प्रति यूनिट एक किलो कम अनाज का वितरण किया जाता है; साथ ही पटना जिला में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना का लाभ प्रतिमाह 92 प्रतिशत लाभुकों को दिया जा रहा है और आठ प्रतिशत खाद्यान लाभुकों तक नहीं पहुंच रहा है;यदि हाँ तो,सरकार इसकी रोकथाम हेतु कौन सी कदम कबतक उठाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?