क्या मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि कि पूर्वी चम्पारण जिलांतर्गत केसरिया विधान सभा क्षेत्र के संग्रामपुर, कल्याणपुर एवं केसरिया प्रखंड के सैकड़ों लोगों के राशन कार्ड को रद्द कर दिया गया है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त गाँव के गरीब दुबारा राशन कार्ड हेतु ऑनलाईन आवेदन देने में सक्षम नहीं हैं;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार केसरिया विधान सभा क्षेत्र के सभी गांवों में कैम्प लगाकर राशन कार्ड बनवाने का विचार रखती है, हां, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?