क्या मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के बारसोई बलरामपुर प्रखंडों की जनता उसना चावल खाने के आदि है, परंतु इस क्षेत्र की जनता का जनवितरण प्रणाली के माध्यम से अरवा चावल उपलब्ध करवाया जाता है; यदि हाँ, तो सरकार बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को उसना चावल कबतक उपलब्ध करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?