क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिलामुख्यालय में लगभग तीन हजार से ज्यादा फुटपाथी विक्रेताओं को नगर निगम के माध्यम से चिन्हिृत किया गया और उन्हें सार्टिफिकेट तथा आई कार्ड दिया गया है ;2. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया में अभीतक फुटकर विक्रेता को दुकान चलाने के लिए स्थाई जगह नहीं मिली है, जबकि 50 से ज्यादा फुट प्लाजा सॉप एवं 50 फुटपाथी दुकान का निर्माण हुहा है ;3. यदि उपर्युक्त खंड के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार फुटकर विक्रेताओं के हित में निर्मित दुकान का आवंटन तथा चिन्हित वेडिंग जॉन पर दुकान निर्माण कराने का विचार रखती है, हॉ तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?