क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत, लहलादपुर प्रखण्ड में मध्य विद्यालय, बसही हिन्दी से उच्च विद्यालय दूर होने के कारण यहाँ की बालिकाएं उच्च विद्यालय की शिक्षा से वंचित रह जाती है; यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त मध्य विद्यालय को अपग्रेड करने का विचार रखती है; हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?