क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि निर्मल भगत, पिता- दुलार चन्द्र भगत, ग्राम- करजा, थाना- बहोरन पुर, प्रखण्ड शाहपुर जिला भोजपुर की दिनांक-21.09.2024 को बाढ़ के पानी में डूबने से मृत्यु हो चुकी है लेकिन अभी तक मृतक के आश्रित परिवार को कोई सरकारी सहायता राशि नही दी गई है; यदि हाँ तो सरकार मृतक के आश्रित परिवार को कबतक सरकारी मुआवजा राशि दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?