स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित शीर्षक ‘ आग ने बरपाया कहर ‘ के आलोक में, क्या मंत्री आपदा प्रबंधन बिभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के बिक्रम विधान-सभा क्षेत्रान्तर्गत बिक्रम प्रखंड स्थित मोरियांवाँ, दतियाना, शिवगढ़, खौरैठा, आदि दर्जनों गाँव में 18 अप्रैल 2024 को करीब 12 बजे दोपहर में भीषण आगजनी से 800 बीघा गेहूँ एवं रबी फसल जल कर नष्ट हो गया है, परन्तु आगजनी में नष्ट फसलों के कृषकों को अभीतक सरकार द्वारा मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किये जाने का औचित्य क्या है ?