क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि--1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के बारूण अंचल अन्तर्गत ग्राम फतेहपुर निवासी सियाराय पासवान की मृत्यु ठनका गिरने से दिनांक 31.08.2022 को हो गयी थी;2. क्या यह बात सही है कि अंचल अधिकारी बारूण के आदेश पत्रक 29/2023-24 दिनांक 06.03.2024 द्वारा उपरोक्त मृतक के आश्रित को 4 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान राशि देने की अनुशंसा की गयी थी जो अभी तक नहीं मिला है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक उपरोक्त मृतक के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान की राशि दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?