क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बासोपट्टी प्रखण्ड के विराटपुर निवासी शिवम कुमार, उम्र 14 वर्ष, पिता-संजीव साह तथा विकास कुमार, उम्र-16 वर्ष, पिता-रामभरोस साह की वछराजा नदी में बाढ़ के समय स्नान करने के दौरान डूबने से दिनांक-30.09.2024 को मृत्यु हो गयी जिसका बासोपट्टी थाना में यू0डी0 केस न0-क्रमशः 10/24 एवं 11/24 दिनांक-04.10.2024 दर्ज किया गया हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक उक्त दोनों मृतकों के पिता को अनुग्रह अनुदान राशि की भुगतान करने तथा विलम्ब के लिये दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती हैं, हॉ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?