क्या मंत्री , आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कीः-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिला न्तर्गत प्रखण्ड-चरपोखरी के पंचायत-ठकुरी के ग्राम-कलई/पदरहा में दिनांक-19.04.2024 को लगभग 50 किसानो का गेहुं की पफसल जल के राख हो गई एवं प्रखण्ड-गड़हनी के ग्राम-काउप के चंदश्वर चौधरी दिनांक-07.10.2024 को धान का 1००० बोझा आगलगी मे जल कर खत्म हो गया , किन्तु किसानों का अभी तक अनुग्रह अनुदान की राशि प्रदान नही की गई है; यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त किसानों अनुग्रह अनुदान की राशि प्रदान करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?