क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि गया जी जिलांतर्गत गुरारू प्रखंड अंतर्गत पंचायत सीमारू के बरवाडीह एवं देवकुली महादलित टोला में सामुदायिक कार्यों के लिए कोई भवन नहीं है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त मुहल्लों में सामुदायिक भवन सह वर्क शेड का निर्माण कराना चाहती है; नहीं, तो क्यों ?