क्या मंत्री, लाेक स्वास्थ अभियंत्रण विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:(1) क्या यह बात सही है कि गया जी जिलांतर्गत गुरुआ प्रखंड के पंचायत पकरी के ग्राम आज़ाद बिगहा एवं तारापुर सहित गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के अनेको गांव में चापाकल खराब है ,जिससे पेयजल मिलने में ग्रामीणों को असुविधा हो रही है ; यदि हाँ तो सरकार कबतक खराब पड़े चापाकल को सर्वे कराकर ठीक कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों?