क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि गयाजी जिलांतर्गत गुरुआ प्रखंड के पंचायत गुनेरी टोला पचमा, देवचरण बिगहा एवं बर्मा पंचायत के महादलित टोला सहित गुरुआ विधान सभा क्षेत्र में अभी तक बहुत सारे टोले -मुहल्ले की गली नाली को पक्कीकरण कर मुख्य सड़क से जोड़ा नहीं जा सका है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त वंचित मुहल्ले का सर्वे करा कर पक्की करण कब तक करना चाहती हैं, नहीं, तो क्यों ?