क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत सिंहवाड़ा उत्तरी पंचायत में उच्च विद्यालय संचालित है, परंतु विद्यालय के पास अपना भवन एवं विद्यालय भवन के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है ; यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध कराकर विद्यालय भवन का निर्माण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?