Back to Legislative Questions Repository
Q.No 71Starred Question Listed

10+2 की पढाई की व्यवस्था

श्री मंजीत कुमार सिंह (100) (बरौली ) शिक्षा विभाग 21 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा  विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बिहार सरकार के नीतिगत निर्णय के आलोक में प्रदेश के सभी पंचायतों में 10+2 विद्यालय संचालित किया जा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला के माँझा प्रखण्ड के पैठानपट्टी पंचायत के अमेठी गाँव में अब्दुल गफूर प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय को पी.एम. श्री विद्यालय के तहत चिन्हित कर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में उत्क्रमित किया गया है, जिसमें निदेशक, माध्यमिक शिक्षा के पत्रांक-1137, दिनाँक 16/04/2025 के आलोक में सिर्फ बालिकाओं का ही नामांकन होता है, जबकि बालकों को 10+2 की पढाई के लिये दूसरे पंचायतों या अन्य स्थानों में दूरी तय कर पठन-पाठन के लिये जाना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार पैठानपट्टी पंचायत में बालकों के लिये 10+2 की पढाई की व्यवस्था करने का विचार रखती है,  हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
21 जुलाई, 2026
Member
श्री मंजीत कुमार सिंह (100) (बरौली )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
MANJEET KUMAR SINGH (100)
MANJEET KUMAR SINGH (100)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Barauli-Gopalganj (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Devapur, Post-Devapur, Thana-Barauli, District-Gopalganj Pin-841405