क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत लौरिया प्रखण्ड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नवका टोला बसवरिया के लिए वर्ष 2013 में ही स्थानीय भूदाता द्वारा विद्यालय भवन निर्माण हेतु भूमि दान में दी गई थी, जिसका सरकारी निबंधन (भूमि सुधार विभाग के स्तर पर) अब तक लंबित है;2. क्या यह बात सही है कि अपना भवन न होने के कारण उक्त विद्यालय को साढ़े तीन किलोमीटर दूर गवनाहा विद्यालय से संबद्ध कर दिया गया है, जिससे मुख्य मार्ग पार करते समय बच्चों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और मुख्यत: दलित बस्ती के लगभग 130 छात्र-छात्राओं की शिक्षा बुरी तरह बाधित हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार भूमि उप-समाहर्ता के पत्रांक-368 दिनांक 04.11.2024 के आलोक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से समन्वय स्थापित कर भूमि निबंधन की प्रक्रिया को पूर्ण कराते हुए, नये विद्यालय भवन के निर्माण कराने का विचार रखती है; हाँ, तो कब तक नहीं तो क्यों ?