क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना द्वारा दो वर्षाीय सत्र 2024-2026 में एमएससी नर्सिंग में नामांकित छात्रों के प्रथम वर्ष की परीक्षा अभी तक आयोजित नहीं कराई गई है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं में काफी आक्रोश है, यदि हाँ तो सरकार उक्त विश्वद्यिालय में सत्र-2024-2026 में नामांकित M.sc नर्सिंग के प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा कबतक आयोजित कर परीक्षा फल प्रकाशित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?