क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बताने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अंतर्गत प्रखंड- मोहनपुर में पेशवार तथा बेलारपुर सहित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में वर्गकक्ष /भवन के अभाव में मध्य विद्यालय के वर्ग कक्ष में संचालित किए जा रहे हैं;2. क्या यह बात सही है कि उच्च विद्यालयों की स्थापना के बाद भी उच्च विद्यालयों के छात्रों के लिए अलग से भवन का निर्माण नहीं किया गया है जिससे पठन-पाठन का कार्य प्रभावित हो रही है ;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उच्च विद्यालय के लिए अलग से भवन निर्माण कब-तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?