क्या मंत्री, गृह विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत बाराचट्टी प्रखंड के बुमेर पंचायत के कुछ गांव यथा जहजवा, उपरेली गोही, गोही,मनफर इत्यादि गांव में सेना के मिलिट्री अभ्यास के दौरान तोप के गोले आते हैं जिसमें कुछ गोले जीवित भी होते हैं अर्थात फटते नहीं हैं;2. क्या यह बात सही है कि सेना के गोलों से घनी आबादी वाले बस्तियों में गिरकर फटने से अब तक कई जानें जा चुकी हैं तथा कई बार मेरे द्वारा संबंधित विभाग एवं पदाधिकारी को इस विषय से अवगत करवाया गया है परंतु कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार इस सम्बन्ध में केंद्र सरकार को पत्र भेजने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?