Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1069Starred Question Listed

प्रमाण पत्र निर्गत करना

श्रीमती ज्‍योति देवी (228) (बाराचट्टी (अ० जा० )) सामान्य प्रशासन विभाग 16 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि सामान्य प्रशासन विभाग  के पत्रांक 673 दिनांक 08.03.2011, पत्र सं.- 11/आ.-विविध-10/2016 सा.प्र. 1407, पत्र सं.- 11/आ.नी.-III-01/2017 एवं पत्र सं.- 11/आ.10/2016 सा.प्र. 8738 दिनांक 02/06/2022 में दांगी जाति को अत्यंत पिछड़ी जाति में शामिल करके उनके जाति-प्रमाण पत्र निर्गत करने का आदेश जारी किया गया था ; परंतु उक्त पत्रों के विभागीय निर्देशों के बाद भी दांगी जाति का प्रमाण पत्र बनने में अथवा स्थल निरीक्षण के उपरांत भी प्रमाण पत्र बनाने के आदेश के बावजूद भी संबंधित अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है, जिससे दांगी वर्ग में काफी असंतोष है;2. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार दांगी जाति को प्रमाण पत्र बनाने हेतु उक्त विषय पर कौन सी कार्रवाई कबतक करने का विचार रखती हैं ,नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
16 फरवरी 2026
Member
श्रीमती ज्‍योति देवी (228) (बाराचट्टी (अ० जा० ))
Department
सामान्य प्रशासन
Ministry
सामान्य प्रशासन विभाग
MLA Profile
JYOTI DEVI (228)
JYOTI DEVI (228)
Party
Hindustani Awam Morcha (Secular)
Constituency
Barachatti (SC) - Gaya (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
20 Jun 1969
Address
Village-Lodhve Tola-Bapugram Post-Gurpa District-Gaya Ji