क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बताने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिलान्तर्गत एकंगर प्रखंड (लगभग 2.10 लाख जनसंख्या) एवं इस्लामपुर प्रखंड (लगभग 2.75 लाख जनसंख्या) सम्मिलित हैं, जिनकी कुल जनसंख्या लगभग 4.85 लाख है;2. क्या यह बात सही है कि वर्तमान में इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र का अनुमंडलीय कार्यालय हिलसा में स्थित होने के कारण इस्लामपुर प्रखंड की कई पंचायतों के लोगों को न्यायालय, भूमि अभिलेख एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए लगभग 40–50 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उन्हें गंभीर असुविधा एवं आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र को अलग अनुमंडल (सब-डिविजनल) का दर्जा प्रदान करने पर विचार करती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?