क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिला सहित अन्य जिलों में खैरा (पुजहर) जाति के लोग लाखों की संख्या में संपूर्ण बिहार में विद्यमान है, जिनकी भाषा एवं रहन-सहन आदिवासियों के समान है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति में कबतक अधिसूचित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?