क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अंतर्गत बाराचट्टी प्रखण्ड में कुमेर एवं घोड़सारी उच्च विद्यालय हैं, जिसका पठन पाठन कार्य मध्य विद्यालय के भवनों में ही संचालित किये जा रहे हैं, जिससे शिछको एवं छात्र-छात्राओ को असुविधा हो रही है; यदि हाँ तो सरकार उच्च विधालयो का भवन कब तक बनाना चाहती है, नहीं तो क्यों?