क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे -1. क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अंतर्गत प्रखंड बाराचट्टी में ग्राम नउवागार्डन एवं ग्राम- निमिंयाटांड़ में पुल का निर्माण कराने के संबंध में कई बार पदाधिकारियों द्वारा स्थल-निरीक्षण हुआ एवं प्राक्कलन भी तैयार हुआ, परन्तु इन दोनों पुल के निर्माण के संबंध में अब तक कोई अग्रेतर कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों का एक बड़ा समूह प्रभावित हो रहा है; यदि हां तो सरकार उक्त दोनों पुल का निर्माण कबतक करने का विचार रखती है नहीं तो क्यों ?