क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—(1) क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के खानपुर प्रखंड में आर०ई०ओ० पथ सतुआहा चौक से मुजारी चकमाही पथ तथा खानपुर उत्तरी पंचायत अंतर्गत हरीयाबाद चक से खानपुर बाजार पथ के अनेक स्थानों पर हमेशा जल-जमाव की समस्या बनी रहती है; जिसके कारण उक्त पथों पर आम लोगों, छात्र-छात्राएँ एवं राहगीरों को आवागमन में कठिनाई होने के साथ दुर्घटनाएँ होने की भी संभावना बनी रहती है, यदि हाँ तो सरकार उक्त पथों के किनारे आवश्यकतानुसार नाला निर्माण कराकर जल-जमाव की समस्या का निदान करते हुए यातायात में सुगमता प्रदान कबतक करने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों?