क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलान्तर्गत नगर पंचायत बिरौल एवं कुशेश्वरस्थान में विद्युत शवदाह गृह नहीं होने के कारण आमलोगों को शवदाह करने में असुविधा होती है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक नगर पंचायत बिरौल एवं कुशेश्वरस्थान में विद्युत शवदाह गृह का निर्माण करवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?