क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुशेश्वरस्थान में चहारदीवारी नहीं रहने के कारण असामाजिक तत्व अस्पताल में प्रवेश कर मरीजों को तंग करते हैं, जिससे मरीजों एवं अस्पताल कर्मियों को परेशानी झेलना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चहारदीवारी का निर्माण करवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?