क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के गोविन्दगंज विधान सभा में नर्सिंग कॉलेज नहीं होने से छात्र-छात्राओं को दुसरे जिलों में जाकर नर्सिंग की पढ़ाई करनी पड़ती है, जिससे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है;यदि हाँ तो सरकार गोविन्दगंज विधान सभा के पहाड़पुर प्रखंड में नर्सिंग कॉलेज खोलने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?