क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र में फल एवं सब्जी भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज नहीं है, जिसके कारण किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है, खास कर नोनिया मखनिया पंचायत भंडारण सुविधा के अभाव से विशेष रूप से प्रभावित है, यदि हाँ,तो सरकार कब तक गोविंदगंज विधानसभा के साथ साथ उक्त पंचायत में फल एवं सब्जी के भंडारण हेतु कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?