क्या मंत्री ,स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि गया जिला के स्वास्थ्य लेखा प्रबंधक श्री आशुतोष कुमार के द्वारा सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने हेतु बिहार सरकार निगरानी विभाग के ज्ञापांक 7799/पटना दिनांक: 25/11/2025 के माध्यम से अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग बिहार, पटना को पत्र भेजा गया था;2.क्या यह बात सही है कि निगरानी विभाग के उक्त पत्र के आलोक में स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के पत्रांक 84(12) / स्वा. पटना दिनांक 16/01/ 2026 के द्वारा नियमानुसार कार्रवाई कर प्रतिवेदन यथाशीघ्र विभाग को उपलब्ध कराने हेतु कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना को लिखा गया था;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो कबतक आशुतोष कुमार, जिला स्वास्थ्य लेखा प्रबंधक गया के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का क्या औचित्य है तथा सरकार कबतक यथोचित कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?