क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि गया जी जिला अंतर्गत टिकारी व कोंच प्रखंड के सैकड़ो वार्ड में आज भी नल-जल चालू नहीं है प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा दिशा के बैठक में जिला पदाधिकारी व पी०एच०ई०डी० अधिकारियों को शिकायत से अवगत कराने के बाद भी नल-जल चालू नहीं हुआ; यदि हाँ तो सरकार कबतक टीम गठित कर उक्त वार्ड में नल-जल संकट दूर करना चाहती है, नहीं तो क्यों?