क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि विभागीय पत्रांक - 11 / योजना 18-1 / 2021 (अंश)- 667 दिनांक 28 .03. 2022 द्वारा गया जिला के प्रखंड कोंच स्थित ग्राम पंचायत परसावां के अंतर्गत मध्य विद्यालय चतुरी बिगहा को माध्यमिक विद्यालय में उत्क्रमित किया गया है;2. क्या यह बात सही है की उपर्युक्त उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण हेतु (अधिकतम 10 वर्ग कक्ष ) रुपए 195.14 लाख की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार ग्राम- चतुरी बिगहा में विद्यालय का भवन निर्माण कार्य कब-तक कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?