क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला के टिकारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम शाहवाजपुर में मध्य विद्यालय के भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2006 में शुरू हुआ था, जो लगभग 02 दशकों के बाद भी पूर्ण नहीं हो सका है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त ग्राम शाहबाजपुर मध्य विद्यालय का भवन अधूरा होने के कारण छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही है;3.यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार ग्राम शाहवाजपुर में मध्य विद्यालय भवन के अधूरा भवन का निर्माण कार्य कब तक पूरा कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?