क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि शिवहर जिलार्न्तगत पीडब्लूडी वंशीपथरा से कुम्हरार पीडब्लूडी पथ जिसकी दूरी 11 किमी है उसकी चौडीकरण नहीं होने से हमेशा सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पथ का चौड़ीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?