क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि ः- 1. क्या यह बात सही है कि शिवहर जिला में जिला शिक्षा पदाधिकारी का पद वर्षों से रिक्त होने के कारण जिला में पठन-पाठन के कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त जिला में जिला शिक्षा पदाधिकारी का पदस्थापना कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?