क्या मंंत्री, भवन निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि कैमूर जिलान्तगर्त मोहनियाॅं प्रखण्ड के पंचायत भोखरी ग्राम भटौली में निर्माण किये जा रहे अम्बेदकर आवासीय छात्रावास के कार्यपालक अभियंता और संवेदक की मिलीभगत से मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा सम्बंधित पदाधिकारी को दी गई है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जाँच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करते हुए मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?