क्या मंंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि कैमूर जिलान्तर्गत मोहनियाॅ प्रखण्ड के पंचायत उसरी के ग्राम पिपरिया में उच्च विद्यालय स्थापित है; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में कक्षा 01 से 08 तक की पढ़ाई हेतु मात्र तीन कमरा है, जिससे छात्र/छात्राओं को पठन-पाठन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है; 3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्क है, तो क्या सरकार उक्त विद्यालय का अतिरिक्त भवन निर्माण कराने का विचार रखती है हाॅ तो कब तक नहीं, तो क्यों?