क्या मंंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- 1.क्या यह बात सही है कि कैमूर जिलान्तर्गत मोहनियाॅ प्रखण्ड के जी0टी0 रोड पर ट्रामा सेन्टर हेतु 02 वर्ष पूर्व मंत्रिमंडल सचिवालय के द्वारा स्वीकृति दिया गया है, परन्तु आजतक भवन निर्माण हेतु कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है; 2.क्या यह बात सही है कि उक्त ट्रामा सेन्टर के अभाव में आये दिन दुर्घटना होने पर गंभीर रूप से घायल मरीजों की चिकित्सा के अभाव में जान भी जा रही है जिससे राहगीरों में आक्रोश है; 3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र मोहनिया प्रखण्ड के जी.टी. रोड पर ट्रामा सेंटर के भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?