क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला में सहदेई बुजुर्ग और देसरी प्रखण्डों के अंतर्गत चांदपुरा से बिलटचैक स्लुईस गेट तक बने बांध की उॅचाई कम होने से अनेक गांवो के लोगों को बरसात और बाढ़ के दिनों में प्रतिवर्ष जानमाल का नुकसान होता है; 2. क्या यह बात सही है कि बिलटचैक से मुरौवतपुर तक उक्त बांध का विस्तार नहीं होने से उक्त प्रखण्डों के हजारों लोगों का बाढ़ के समय जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है; 3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार चांदपुरा से बिलट चैक स्लुईस गेट तक के बांध की ऊॅचाई बढ़ाने एवं उक्त बांध को बिलटचैक से मुरौवतपुर तक निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?