Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1980Starred Question Listed

परमिट निर्गत करना

श्री कृष्ण कुमार ऋषि (59) (बनमनखी (अ० जा०)) परिवहन विभाग 24 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: -1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत पूर्णिया से बनमनखी के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के द्वारा महिला यात्रियों के लिए पिंक बस आवंटित किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पिंक बस का पूर्णिया कमिश्नरी से परमिट एवं समय सारणी का निर्धारण नहीं होने के कारण बस का संचालन अनियमित है, जिससे महिला यात्रियों को यात्रा करने में काफी कठिनाई हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार महिला यात्रियों के हित में पिंक बसों के सुगम संचालन के लिए पूर्णिया कमिश्नरी से परमिट एवं समय सारणी निर्धारित कराने का विचार रखती है, हां ,तो कब तक ,नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 फरवरी 2026
Member
श्री कृष्ण कुमार ऋषि (59) (बनमनखी (अ० जा०))
Department
परिवहन
Ministry
परिवहन विभाग
MLA Profile
KRISHNA KUMAR RISHI (59)
KRISHNA KUMAR RISHI (59)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Banmankhi (SC) - Purnia (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
02 May 1975
Address
Rashad Post- Rashad Police Station- Banmankhi District- Purnia