क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिलान्तर्गत बनमनखी अनुमंडल से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित ग्राम पंचायत - हरिमुढी एवं ग्राम पंचायत - कचहरी बलुआ जो अररिया जिला के सीमा के पास है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण उक्त स्थानों पर असामाजिक तत्वों के द्वारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर दूसरे जिला में प्रवेश कर जाते है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में रहते है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये हरिमुढ़ी एवं कचहरी बलुआ में थाना या ओ0पी0 का गठन करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?