क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला के बनमनखी प्रखंड में उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरिपुरमादी है,जिसका भवन निर्माण 7 वर्ष पूर्व संपर्क विहिन स्थल पर किया गया था जिसमें कक्षा का संचालन कार्य अबतक प्रारम्भ नहीं हुआ है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवन के अभाव में मध्य विद्यालय के पुराने जर्जर भवन में वर्ग संचालित किया जा रहा है ,जिससे छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है ?3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो ,क्या सरकार उक्त उत्क्रमित उच्च विद्यालय को उक्त नव निर्मित भवन में कबतक संचालन प्रारम्भ कराना चाहती है,नहीं तो क्यों ?