क्या मंत्राी, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिलान्तर्गत बनमनखी अनुमंडल में अवस्थित सुमरित उच्च विद्यालय, बनमनखी एवं ठाकुर उच्च विद्यालय, जानकीनगर में वर्षों पूर्व सरकार द्वारा स्टेडियम का निर्माण कराया गया था;2. क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों स्टेडियम पर जिला स्तरीय खेल का आयोजन किया जाता था, परन्तु विभागीय उदासीनता के कारण उक्त स्टेडियम जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुँच गया है, जिससे यहाँ खेलों का आयोजन लगभग बंद हो गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं , तो क्या सरकार खेल एवं खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिये उक्त दोनों स्टेडियम का जीर्णोधार कराने का विचार रखती हैै, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?