क्या मंत्राी, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि कहलगाँव एन0टी0पी0सी0 से फ्रलाई ऐश ढोने वाले ट्रकों (10,12,14 एवं 16 चक्का) द्वारा निर्धरित क्षमता (18-34) टन के विरूद्ध (50-60) टन या उससे अधिक की ओवरलोडिंग कर परिवहन किया जा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि इन ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन से कहलगाँव क्षेत्र की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो रही हैं और सरकार को भारी मात्रा में राजस्व की क्षति हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार कहलगाँव- भागलपुर मार्ग पर ‘ऑनलाइन रोड वे-ब्रिज’ या ‘मोशन वे-ब्रिज सिस्टम’ लगाने और ओवरलोडिंग करने वाले ट्रांसपोर्टरों रोड वे-ब्रिज सिस्टम’ लगाने और ओवरलोडिंग करने वाले ट्रांसपोर्टरों एवं संबंधित अधिकारियों पर कठोर कानूनी कर्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?